देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। किशोर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं। उन्हें पार्टी टिहरी से टिकट दे सकती है। इससे पहल कांग्रेस ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटाया गया था। आपको बता दें थोड़ी देर बाद किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने वाले हैं उससे पहले ही कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.