युवराज सिंह के घर आई खुशिया, पत्नी हेजल ने बेटे को दिया जन्म – The Hill News

युवराज सिंह के घर आई खुशिया, पत्नी हेजल ने बेटे को दिया जन्म

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह  पिता बन गए हैं। युवराज ने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। यूवी ने बताया कि उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की गुड न्यूज बताते हुए युवराज सिंह ने अपने फैंस से प्राइवेसी की गुजारिश भी की है।

युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दोस्तों, परिवार और फैंस को बताया कि उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। इसके लिए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने इस खुशी के मौके पर अपने फैंस से प्राइवेसी की मांग की है।आपको बता दें कि युवराज सिंह  और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। इन दोनों की शादी का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। एक टीवी शो के दौरान युवराज ने बताया था कि उनको हेजल कीच को शादी के लिए मनाने के लिए बेहद पापड़ बेलने पड़े थे। क्योंकि हेजल पहले युवराज को लेकर सीरियस नहीं थी। लेकिन यूवी ने ठान रखा था कि वे हेजल से शादी करेंगे। हेजल कीच बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी है, उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडी गार्ड में करीना कपूर की सहेली का रोल अदा किया है। इसके अलावा उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा जाता था। शादी से पहले हेजल नहीं जानती थी कि युवराज सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर है। अब यूवी बेहद खुश है और अपने परिवार के साथ इस पल का भरपूर आनंद ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *