Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में मां पूर्णागिरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की, धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का लोकार्पण – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में मां पूर्णागिरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की, धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का लोकार्पण

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बने मंदिर में मुख्यमंत्री ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का भी लोकार्पण किया। मंदिर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

श्रद्धालुओं से मिले मुख्यमंत्री

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और प्रसाद वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। ये केंद्र आपसी एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।

 

Pls read:Uttarakhand: पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *