Uttarakhand: यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामला एसआईटी ने आरोपी खालिद के घर की पड़ताल – The Hill News

Uttarakhand: यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामला एसआईटी ने आरोपी खालिद के घर की पड़ताल

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है. शनिवार को एसआईटी टीम आरोपी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर पहुंची. टीम ने घर के अंदर जाकर बारीकी से पूछताछ और जांच-पड़ताल की.

एसआईटी अधिकारियों ने खालिद के परिजनों से भी सवाल-जवाब किए और घर से कुछ अहम दस्तावेजों की पड़ताल की. जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि पेपर वायरल प्रकरण में खालिद ने घर से किन-किन गतिविधियों को अंजाम दिया था और उसके संपर्क किन लोगों से थे.

 

Pls reaD:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की, दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *