Himachal: विमल नेगी मौत मामला सीबीआई ने पूर्व ऊर्जा निदेशक देसराज को पूछताछ के लिए बुलाया – The Hill News

Himachal: विमल नेगी मौत मामला सीबीआई ने पूर्व ऊर्जा निदेशक देसराज को पूछताछ के लिए बुलाया

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले को लेकर सीबीआई ने ऊर्जा निगम के पूर्व निदेशक देसराज को पूछताछ के लिए शिमला कार्यालय बुलाया है. देसराज को सुबह 10:30 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हालांकि, सीबीआई पहले भी देसराज से पूछताछ कर चुकी है.

विमल नेगी की पत्नी ने देसराज के अलावा ऊर्जा निगम के पूर्व अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने तो यहां तक कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की गई है. सीबीआई सारे मामले को लेकर जांच कर रही है कि आखिर मामला क्या है और विमल नेगी की मौत कैसे हुई.

इस संबंध में अभी तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी शिमला पुलिस के एएसआई पंकज शर्मा को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें सीबीआई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. सीबीआई इस संबंध में सभी साक्ष्यों को खंगाल रही है. एसआईटी के भी कुछ अधिकारी सीबीआई के राडार पर हैं.

 

Pls read:Punjab: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी बब्बर खालसा आतंकी पिंडी यूएई से भारत प्रत्यर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *