Himachal: हिमाचल में भीषण गर्मी, ऊना में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पर, 12 जून से बदलेगा मौसम – The Hill News

Himachal: हिमाचल में भीषण गर्मी, ऊना में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पर, 12 जून से बदलेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। ऊना जिले में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले साल 13 और 16 जून 2024 को दर्ज किए गए 44.6 डिग्री सेल्सियस से कम है, लेकिन फिर भी काफी गर्म है। राज्य के कई हिस्सों में कड़ी धूप के साथ तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेऊबाग में 2.4, नेरी में 2.3, और मंडी व शिमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। शिमला में भी इस वर्ष का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, हालांकि यह पिछले साल जून में दर्ज किए गए 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। ऊना सहित प्रदेश के कई स्थानों पर लू चली।

12 जून से मौसम में बदलाव:

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। 12 जून से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान नेरी में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि शिमला में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

 

Pls read:Himachal: शिप्की-ला में ‘सीमा पर्यटन’ की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *