देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर सीता अशोक का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पावन कार्य में सहभागी बनने और अपनी माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।
Pls read:Uttarakhand: ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रबंधन केंद्र और डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग को मिली मंजूरी