देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और विकसित उत्तराखंड के लिए 2047 तक का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए ग्राम स्तर से लेकर जनपद स्तर तक विस्तृत योजना बनाई जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी क्षेत्रों में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश:
-
प्रत्येक जनपद में जनहित से जुड़े 5 बेहतरीन कार्यों और नवाचारों पर काम किया जाए।
-
टीबी मुक्त होने वाले पहले तीन जनपदों को पुरस्कृत किया जाएगा।
-
नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
-
5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 25 जुलाई तक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को प्रोत्साहित किया जाए।
-
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
-
जल स्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। प्रत्येक जनपद में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँ।
-
मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जाएँ। नालों की सफाई, पेयजल, बिजली और सड़कों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पानी की टंकियों को साफ रखा जाए।
-
डेंगू, मलेरिया और कोरोना से बचाव के उपाय किए जाएँ। अस्पतालों में ज़रूरी व्यवस्थाओं की जांच की जाए।
-
आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट पर रखा जाए। टोल-फ्री नंबरों को सक्रिय किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और योग शिविरों का आयोजन किया जाए।
-
15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर यातायात और पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
-
अवैध दस्तावेजों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाया जाए।
-
सरकारी कार्यालयों में 1064 हेल्पलाइन के बोर्ड लगाए जाएँ और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
-
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। “एक जनपद दो उत्पाद” योजना पर ध्यान दिया जाए। सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों का उपयोग किया जाए।
-
मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा की जाए।
-
लैंड बैंक की स्थिति पर ध्यान दिया जाए। वर्षा जल संचयन के प्रयास किए जाएँ।
-
वनाग्नि प्रबंधन के लिए सुरक्षात्मक उपाय किए जाएँ।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Pls Read:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद