देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने हज कमेटी में तीन मुस्लिम महिलाओं को शामिल किया है। यह राज्य के गठन के बाद पहली बार हुआ है कि हज कमेटी में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर यह फैसला लिया गया है।
नियुक्त की गई तीन महिलाओं में कोटद्वार नगर निगम पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज शामिल हैं।
इसके अलावा, लक्सर के विधायक शहजाद, जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी हज कमेटी में नामित किया गया है.
महिला सशक्तिकरण पर जोर:
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी हज यात्रा करती हैं और हज कमेटी में उनकी मजबूत पैरवी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हज संबंधी फैसलों में अपने सुझाव देने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी उनकी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है और सायरा बानो को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
Pls read:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि जारी की, विकास परियोजनाओं को भी दी मंजूरी