उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, जिसमें छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हेलीकॉप्टर देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए उड़ान भरने के बाद गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन QRT, 108 एम्बुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
ज़िला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह 8:40 बजे मिली। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंची हैं और बचाव अभियान जारी है।
हेलीकॉप्टर ने देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए खरसाली तक उड़ान भरी थी। छह यात्रियों को खरसाली में उतारने के बाद, हेलीकॉप्टर अन्य यात्रियों को लेकर गंगोत्री के लिए उड़ान भरी थी, तभी यह हादसा हुआ। उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन देखने वाले विभाग यूकाडा के पास केवल देहरादून से खरसाली तक की उड़ान की ही जानकारी थी, खरसाली से गंगोत्री उड़ान का कोई शेड्यूल नहीं था।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
मृतकों के नाम:
-
विजयलक्ष्मी रेड्डी
-
रॉबिन सिंह (पायलट)
-
राधा अग्रवाल
-
रुचि अग्रवाल
-
कला चंद्रकांत सोनी
-
वेदांती
घायल:
-
मकतूर भास्कर
Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास पर बैठक, आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी