शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को शिमला से दिल्ली गए और बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी के साथ हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पंचायत स्तर तक मज़बूत संगठन बनाने और व्यवस्था परिवर्तन के ज़रिए हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री केरल के कोच्चि के लिए रवाना हो गए और 4 अप्रैल को दिल्ली वापस लौटेंगे। 5 अप्रैल को उनके शिमला वापस आने की संभावना है।
अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल:
मुख्यमंत्री सुक्खू 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे।
केरल में पर्यवेक्षक की भूमिका:
पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री सुक्खू को केरल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है ताकि वे वहां के नेताओं की नब्ज टटोल सकें। केरल में तीन दिवसीय दौरे के बाद मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। गौरतलब है कि केरल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी में हलचल मची हुई है।
Pls read:Himachal: 100 दिन मनरेगा में काम करने वाले मजदूर भी होंगे BPL में शामिल