देहरादून। उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 2,74,064 रुपये होने का अनुमान है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमानित 2,46,178 रुपये की तुलना में 11.33% अधिक है। यह जानकारी बजट से पहले नियोजन विभाग द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों में सामने आई है। राष्ट्रीय स्तर पर 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 2,00,162 रुपये अनुमानित है, जो 2023-24 के 1,84,205 रुपये के मुकाबले 8.7% अधिक है।
प्रमुख सचिव डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि 2024-25 में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में 13.59% की वृद्धि के साथ 3,78,240 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की उम्मीद है। 2023-24 में GSDP 3,32,990 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिसमें 13.78% की वृद्धि देखी गई।
स्थिर मूल्यों (2011-12) पर 2024-25 में GSDP 2,17,820 करोड़ रुपये और 2023-24 में 2,04,320 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 6.61% रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 में यह 7.83% रहने का अनुमान लगाया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर 2024-25 में आर्थिक विकास दर 6.4% और 2023-24 में 8.2% रहने का अनुमान है।
Pls read:Uttarakhand: स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: प्रमुख सचिव ऊर्जा