
हरिद्वार: 38वें राष्ट्रीय खेलों में हॉकी के रोमांचक मुक़ाबलों में कर्नाटक ने पुरुष वर्ग और हरियाणा ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
महिला हॉकी: हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मध्य प्रदेश की ऐश्वर्या ने शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन हरियाणा ने शानदार वापसी करते हुए महिमा चौधरी (37′), इशिका (45′, 50′) और मोनिका (55′) के गोलों की बदौलत जीत हासिल की। कांस्य पदक के लिए हुए मुक़ाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया।
पुरुष हॉकी: कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच कांटे के मुक़ाबले में कर्नाटक ने 3-2 से जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के फ़राज़ खान ने पहले ही मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन कर्नाटक के शमंथ सीएस (8′), भरत महालिंगप्पा कुर्तकोटी (18′) और अभरण सुदेव बी (39′) ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश के शारदानंद तिवारी ने एक गोल किया, लेकिन यह नाकाफ़ी साबित हुआ। कांस्य पदक के मुक़ाबले में महाराष्ट्र ने पंजाब को 1-0 से हराया।
संक्षिप्त परिणाम:
-
महिला हॉकी:
-
कांस्य पदक: झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया
-
स्वर्ण पदक: हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराया
-
-
पुरुष हॉकी:
-
कांस्य पदक: महाराष्ट्र ने पंजाब को 1-0 से हराया
-
स्वर्ण पदक: कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया
-
Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर नाबार्ड का ज़ोर