चंडीगढ़: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के ‘आप’ विधायकों के साथ बैठक की। बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई।
पंजाब को मॉडल राज्य बनाने पर ज़ोर:
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब को मॉडल राज्य बनाने के लिए दिल्ली के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। केजरीवाल ने विधायकों से एकजुट होकर काम करने और दिल्ली में हार से निराश न होने का आह्वान किया।
मंत्रियों और पार्टी प्रमुख के साथ अलग से बातचीत:
केजरीवाल ने मंत्रियों से अलग से बात कर विभागों के काम में तेज़ी लाने और आम जनता के कामों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा के साथ भी अलग से बैठक की।
बाजवा के दावे पर मान का पलटवार:
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के ‘आप’ में टूट के दावे पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बाजवा करीब तीन साल से बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में दलबदल की संस्कृति नहीं है और जनता की सेवा ही उनका उद्देश्य है।
पंजाब में कानून व्यवस्था बेहतर, निवेश बढ़ा:
मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है, इसलिए बड़ी कंपनियां राज्य में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार में पुलिस बिना किसी दबाव के काम कर रही है और “पर्चा संस्कृति” ख़त्म हो गई है।
Pls read:Punjab: विधायकों की टूट को लेकर आप और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग