Delhi: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप

खबरें सुने

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर हुई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि 2019 से 2024 के बीच 32 लाख नए मतदाता जुड़े, जबकि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाता अचानक कहां से आ गए। उनके अनुसार, महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की वयस्क आबादी से भी ज़्यादा हो गई है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव का मुद्दा उठाया और कहा कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करती है। उनका आरोप है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की जीत का अंतर, मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं की संख्या के बराबर है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

 

Pls read:Parliament session: अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी, संसद में हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *