US: ट्रंप की भारत-चीन को चेतावनी, डॉलर कमज़ोर किया तो लगाएंगे 100% टैरिफ – The Hill News

US: ट्रंप की भारत-चीन को चेतावनी, डॉलर कमज़ोर किया तो लगाएंगे 100% टैरिफ

खबरें सुने

वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को अमेरिकी डॉलर को कमज़ोर करने की कोशिश के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ब्रिक्स देश ऐसा प्रयास करते हैं तो वह उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

ब्रिक्स देश वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जिसमें अमेरिकी डॉलर और यूरो पर निर्भरता कम हो और विकासशील देश अपने आर्थिक हितों के लिए स्वतंत्र रूप से फ़ैसले ले सकें। 2023 के ब्रिक्स सम्मेलन में सदस्य देशों ने अपनी एक साझा मुद्रा बनाने पर भी विचार-विमर्श किया था।

ट्रंप का यह बयान भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच मज़बूत व्यापारिक संबंध हैं। अगर ट्रंप ब्रिक्स देशों पर टैरिफ लगाते हैं तो भारत को भारी नुकसान हो सकता है। वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 118.3 अरब डॉलर का था, जिसमें भारत का अमेरिका को निर्यात 41.6 अरब डॉलर का था।

 

Pls read:US: ट्रंप के संघीय अनुदान रोकने के आदेश पर रोक, फिर भी व्यय पर रोक जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *