
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना, दान और धर्म-परायणता का यह पर्व जीवन में उत्साह और उमंग भरता है। यह पर्व हमारी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

सीएम धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व है। यह पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि सूर्य आराधना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
Pls read:Uttarakhand: रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघिन की मौत, ग्रामीणों में दहशत