
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी जब समोसे लेने बाज़ार गई थी, तब परिवार के एक जानकार ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने आरोपी अशरफ बेग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अशरफ बेग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल लुधियाना के जगदीशपुरा में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरनतारन में भी दुष्कर्म का मामला:
तरनतारन जिले के खडूर साहिब में भी एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी भतीजी की 13 वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी जस्सा सिंह ने बच्ची को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pls read:Punjab: डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता में पंजाब राज्य सलाहकार बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक हुई