Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मांगी राष्ट्रीय खेलों के लिए स्पॉन्सरशिप

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुरी को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनियों ONGC और IOC से राष्ट्रीय खेलों के लिए CSR फंड के तहत स्पॉन्सरशिप देने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि मंत्रालय द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भी CSR के तहत प्रोजेक्ट प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Pls read:Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *