देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्ययोजना (स्टेट एक्शन प्लान) की समीक्षा की। बैठक में वन एवं पर्यावरण सहित सभी संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान कार्ययोजना में आवश्यक संशोधन, जलवायु जोखिम, नीतिगत बिंदु, राज्य के ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की स्थिति, कार्ययोजना के वित्तीय पोषण, निगरानी एवं नियमित मूल्यांकन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विभागवार निर्देश:
-
कृषि एवं उद्यान विभाग: मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हेतु जैविक खेती को बढ़ावा, सिंचाई क्षमता में वृद्धि, स्थानीय फसलों की कृषि का विस्तार, किसानों की ऋण, बीमा व आधुनिक मशीनों तक पहुँच बढ़ाना, क्षमता विकास और सोलर पावर पंप के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर ज़ोर।
-
पर्यटन विभाग: पर्यटन पर शोधकार्य को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन पर कार्यशालाओं का आयोजन, सतत पर्यटन विकास दिशानिर्देशों का निर्माण व क्रियान्वयन, पर्यटन स्थलों पर शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण, पेपरलेस टिकट व्यवस्था जैसे नवाचारों को अपनाना।
-
ऊर्जा विभाग: ऊर्जा संरक्षण पर क्षमता विकास कार्यशालाओं का आयोजन, जल संचयन व हरित भवन निर्माण पर सेमिनार व प्रशिक्षण, मॉडल ऊर्जा ग्रामों की संख्या में वृद्धि, माइक्रो हाइड्रो व नए सोलर परियोजनाओं का विकास।
-
वन विभाग: जैव विविधता एवं वन संरक्षण हेतु निरंतर अनुसंधान, पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण व वनों के संरक्षण हेतु नीतिगत पहल, क्षमता विकास, पिरूल का ईंधन एवं बायोमास के रूप में उपयोग।
मुख्य सचिव ने मसूरी यातायात सुधार हेतु कार्ययोजना की समीक्षा की
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मसूरी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन देहरादून और पुलिस विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। इस योजना का लक्ष्य नवीन, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के माध्यम से पर्यटकों के यात्रा अनुभव को सुखद बनाना और स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाना है।
प्रमुख बिंदु:
-
शटल सेवा और गोल्फ कार्ट: पार्किंग स्थलों से पर्यटन स्थलों तक शटल सेवा और गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। शुरुआत में, हाथीपांव पार्किंग से किनक्रेग, पिक्चर पैलेस और गांधी चौक तक सेवा उपलब्ध होगी, ख़ासकर पीक सीजन में। स्थानीय रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित कर इस सेवा में लगाया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यस्था को बल मिलेगा।
-
हाथीपांव बैंड विकास: किनक्रेग और हाथीपांव में चिन्हित सैटेलाइट पार्किंग में पुलिस बूथ, शटल बूथ, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और जन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्थानीय टैक्सी सेवाओं के साथ समन्वय कर रोज़गार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
-
शटल सेवा का प्रचार-प्रसार: पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से शटल सेवा का प्रचार किया जाएगा। सेवाओं की नियमित निगरानी, यात्री संतुष्टि का मूल्यांकन और यातायात प्रवाह का विश्लेषण किया जाएगा।
-
आवारा पशु नियंत्रण: मसूरी और देहरादून में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पर्याप्त कैटल कैचर की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
-
28 सैटेलाइट पार्किंग स्थल: शहर के बाहरी इलाकों में 28 सैटेलाइट पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है। पर्यटक अपने वाहन इन स्थानों पर पार्क कर शटल सेवा से मसूरी जा सकेंगे। इससे शहर के केंद्र में निजी वाहनों की संख्या कम होगी, यातायात सुगम होगा और पर्यावरण संरक्षित रहेगा।
-
पार्किंग स्थलों पर सुविधाएं: पार्किंग स्थलों पर पुलिस बूथ स्थापित किए जाएंगे और रीयल-टाइम पार्किंग डेटा उपलब्ध कराने वाला एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
Pls reaD:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने सतपुली झील निर्माण का शिलान्यास किया