Kiev: यूक्रेन के शहर चेर्नेहिव पर रूस का हमला, 17 नागरिकों की मौत

खबरें सुने

कीव। यूक्रेन के शहर चेर्नेहिव को रुस की मिसाइलों ने निशाना बनाया। हमले में कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हैं। यूक्रेन हथियार खत्म होने के बाद नाटो देशों के भरोसे है, जहां से उसे हथियार नहीं मिल रहे। ऐसे में रूस के घातक हमलों से बचने के लिए उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति करने की मांग की। चेर्निहिव के कार्यवाहक मेयर ओलेक्जंडर लोमेको ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे के बाद तीन जोरदार धमाके से एक बहुमंजिला इमारत ध्वस्त हो गई।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि रूस नागरिकों और नागरिक ढांचों के विरुद्ध आतंकी कार्रवाई करने से बाज नहीं आ रहा है। कहा, रूस ने हमले में तीन इस्कंदर क्रूज मिसाइले दागी, वहीं रूस ने नागरिकों व नागरिक ढांचों पर हमले से इन्कार किया है। रूस, यूक्रेन के एयर डिफेंस को लगातार निशाना बना रहा है। यूक्रेन को अमेरिका से महत्वपूर्ण फंड नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि कांग्रेस (संसद) में रिपब्लिकन ने इसे महीनों से रोक रखा है। वहीं यूरोपीय संघ समय से हथियारों की आपूर्ति करने में विफल रहा है।

 

यह पढ़ेंःUS: ट्रंप के खिलाफ निक्की हेली ने रिपब्लिकन नामांकन प्रतियोगिता में की जीत दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *