Haryana: मनोहर लाल खट्टर नहीं नायब सैनी हरियाण के मुख्यमंत्री घोषित – The Hill News

Haryana: मनोहर लाल खट्टर नहीं नायब सैनी हरियाण के मुख्यमंत्री घोषित

खबरें सुने

चंडीगढ़। हरियाणा में सियासी उथल पुथल के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा के बाद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री घोषित किया है। सैनी शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे। भाजपा ने हरियाणा में जेजेपी के गठबंधन से चल रही सरकार को भंग कर दिया है। जेजेपी के 6 विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ अब भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी ही सरकार बना रही है।

नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से एमपी  हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया। साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।

नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

 

Pls read:Haryana: जजपा से टूटा भाजपा का गठबंधन, सीएम खट्टर का इस्तीफा, शाम को दोबारा लेंगे सीएम पद की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *