![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
SHimla। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री के साथ उनकी गाड़ी में सचिवालय पहुंचे, जहां आज कैबिनेट की बैठक थी। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले सचिवालय में भी मंत्रणा हुई। इसके बाद मंत्रिमंडल बैठक में भी दोनों साथ पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश में सियासी उठक पठक के बीच आज सीएम सुक्खू 6 बागी कांग्रेस विधायकों की पैरोकारी करने वाली अपने मंत्री विक्रमादित्य से मिलने उनके आवास पहुंचे। विक्रमादित्य लगातार दिल्ली के दौरे कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने उन्हें बागी विधायकों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है। विक्रमादित्य और उनकी मां प्रतिभा सिंह, जो कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मामले का समाधान निकले और बागियों के निष्कासन को रद्द किया जाए। सीएम सुक्खू पूरी तरह से अड़ें है कि बागियों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। गौरतलब है कि बागियों की क्रास वोटिंग से कांग्रेस राज्य सभा चुनाव हार गई, जबकि भाजपा का प्रत्याशी जीत गया।
यह पढ़ेंःhimachal: हिमाचल कांग्रेस में उठापटक जारी, विक्रमादित्य दिल्ली में हाईकमान से मिले