Himachal: पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित शिमला के गायक सोमदत्त बट्टू को सीएम सुक्खू ने दी बधाई – The Hill News

Himachal: पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित शिमला के गायक सोमदत्त बट्टू को सीएम सुक्खू ने दी बधाई

खबरें सुने

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुमोदित पद्मश्री अवॉर्ड के लिए सोमदत्त बट्टू को चुने जाने पर बधाई दी है। शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा के लिए पदमश्री अवार्ड दिया जाएगा।

कोटशेरा महाविद्यालय शिमला से सेवानिवृत्त प्राध्यापक सोम दत्त बट्टू को वर्ष 2024 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदमश्री से नवाज़ा जाएगा। जिसका ऐलान कल 25 जनवरी 2024 को हुआ। वह अभी 86 वर्ष के हैं और शिमला के ब्योलिया होरी में रहते हैं। उनका जन्म 5 जुलाई 1937 को कांगड़ा ज़िले के जसूर में हुआ। पटियाला घराने के नामी गायकों से इनकी शिक्षा दीक्षा हुई। 36 वर्ष हि. प्र. के विभिन्न महाविद्यालयों में संगीत के प्राध्यापक के तौर पर सेवा देते हुए राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान से सेवानिवृत्त हुए। 2016 में इन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाज़ा गया। वर्ष 2018 में इन्हें भारत के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।

 

यह पढ़ेंःHimachal: सुक्खू सरकार का बजट सत्र 14 से, 17 को सीएम पेश करेंगे बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *