देहरादून। उत्तराखंड में तापमान गिरने लगा है। पहाड़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर होने के साथ मैदानों में घने कोहरे ने जकड़ लिया है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को सुबह 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में प्रत्याशित वृद्धि हो गई। गुरुवार को कुमाऊं मंडल की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से निचले हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जनपद में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, पौड़ी व देहरादून जिले में कहीं-कहीं उथला कोहरा छाये रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं।
यह पढ़ेंःUttarakhand: मूल निवासी महारैली के लिए अंकिता भंडारी के पिता ने जारी की अपील