![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम मंदिर की 22 जनवरी को हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मैं बिना न्यौता मिले भी जाऊंगा। भगवान राम सभी के लिए आस्था के केंद्र हैं। सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए सुक्खू बोले कि आम देशवासी की तरह मैं भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाऊंगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आज प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। शिमला विंटर कार्निवल भी सरकार की एक अच्छी पहल है। जिससे पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर लौटा है। कार्निवल के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को परोस कर इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने पहले किये दो हवाई फायर फिर खुद को मारी गोली