Uttarakhand: भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने पहले किये दो हवाई फायर फिर खुद को मारी गोली – The Hill News

Uttarakhand: भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने पहले किये दो हवाई फायर फिर खुद को मारी गोली

खबरें सुने

 हरिद्वार। नए साल के जश्न के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। भेल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत विजयंत चौधरी ने अपनी पिस्तौर से पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की और इसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजयंत चौधरी भेल में संविदा कर्मचारी था। रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान विजयंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले दो राउण्ड हवाई फायरिंग की। जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य विजेंद्र के पास पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर नए साल की खुशियों में डूबे मोहल्ले के लोग भी दौड़कर विजयंत के घर पहुंचे। विजयंत कुमार को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह पढ़ेंःISRO: नए साल पर इसरो ने लांच किया एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *