Uttarakhand: 11 भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएम धामी ने दिये सरकार में दायित्व – The Hill News

Uttarakhand: 11 भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएम धामी ने दिये सरकार में दायित्व

खबरें सुने

देहरादून। आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ भाजपा नेताओं को दायित्व बांट दिये हैं। गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए। इससे पहले 10 भाजपा नेताओं को दायित्व दिए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में तो किसी को दायित्व दिया ही नहीं, लेकिन दूसरे कार्यकाल में कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों, समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था। इनमें से कुछ को कैबिनेट व कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। अब गुरुवार देर रात चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समित का उपाध्यक्ष बनाया है।

 

Pls read:Uttarakhand: उमेश का दावा महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में वीडियो उनका नहीं, साजिशकर्ताओं के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *