![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ समय पूर्व ही सीएम धामी भोपाल पहुंचे हैं। वहां लाल परेड मैदान में होने वाले समारोह में शिरक्त करेंगे। मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद वो छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम साइंस कालेज मैदान रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को सीएम बनाया है। इसी तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव को सीएम बनाया गया है। जबकि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के तीनों मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करने वाले आम से आम कार्यकर्ता को भी मौका देते हैं। ये भाजपा में ही संभव है जहां व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: बाबा नीब करौरी की कुटिया का होगा कायाकल्प