Uttarakhand: गंगोलीहाट में तीन साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार – The Hill News

Uttarakhand: गंगोलीहाट में तीन साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में एक तीन साल के बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ घर के आंगन से ही मासूम को उठाकर ले गया।

में दो साल तीन महीने का अंशु अपने ननिहाल में रह रहा था। सोमवार शाम को बच्चा अपने आंगन में ही खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। परिजन जब आंगन में पहुंचे को आंगन में खून देख हड़कंप मच गया। परिजन और आस-पास के लोगों ने बच्चे को ढूंढा।गांव के युवा उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। जिसके बाद घर से आधा किमी दूर ही बच्चा खून से लथपथ मिला। तब बच्चे की सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त शुरू कर दी है। बता दें कि इस से पहले भी अगस्त और सितंबर में भी तेंदुओं ने गंगोलीहाट के साथ ही बेरीनाग में दो बच्चों को मार दिया था।

 

pls read:Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक में लिये कई अहम फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *