नैनीताल। शहर के नलिनी क्षेत्र में हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। हादसे में सात लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 25 लोग घायल हैं।
यात्रियों के अनुसार, बस में 32 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। तीन शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविवार रात पर्यटक वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी रोड पर उनकी बस नलिनी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बीच बस सवार कई यात्री छटक कर बाहर भी जा गिरे।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों से पूछताछ में बस में 32 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।
अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है-
- बस में सवार कुल- 33 लोग*1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक 2 पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार
25- पंकज – 25 वर्ष (ठीक है)
26- साधू उम्र- उम्र-27 वर्ष हिसार*मृतक- 07*
महिला- 05
1- पुष्पा
2- संगीता
3- ज्योति
4- पूनम
5- रविन्द्र
6- मनमीत (बच्चा)
पुरुष- 01
01 – रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)
यह पढ़ेंःUttarakhand: साइकिल वितरण में गड़बड़-घोटाले की धामी सरकार करवाएगी जांच, हरक रावत की बढ़ी मुश्किलें