Himachal: जी-20 के डिनर पर मुख्यमंत्री सुक्खू मिले पीएम मोदी से, राहत पैकेज की रखी मांग – The Hill News

Himachal: जी-20 के डिनर पर मुख्यमंत्री सुक्खू मिले पीएम मोदी से, राहत पैकेज की रखी मांग

खबरें सुने

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने भुज और केदारनाथ में आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज मांगा।

शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मौका मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हिमाचल में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 3 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। हजार परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। मोदी ने मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

 

यह पढ़ेंःHimachal: प्रदेश के कई हिस्सों में आज हो सकती है बारिश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *