Uttarakhand: पेपरलीक कांड के मास्टरमाइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत – The Hill News

Uttarakhand: पेपरलीक कांड के मास्टरमाइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

खबरें सुने

देहरादून। एक साल से जेल में बंद उत्तराखण्ड पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी।  जज एएस

बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने जमानत मंजूर की। सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋतुपर्ण उनियाल ने बताया कि हाकम सिंह के साथ विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। एक साल से जेल में बंद ये तीनों अब बाहर आ जाएंगे।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस में राज्य सरकार ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ये लोग केस को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। जबकि हाकम सिंह के वकील ने कहा कि ट्रायल में देरी और एक साल तक जेल में रखा गया। लिहाजा, जमानत की कोर्ट से अपील की गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह समेत तीन को जमानत दे दी। बीते साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया गया था। इस भर्ती घोटाले में एसटीएफ 80 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। हाकम सिंह के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से करीब के रिश्ते रहे। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य बने हाकम सिंह के उत्तरकाशी जिले में स्थित रिसॉर्ट भी तोड़ दिए गए थे।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: पुलिस कार्यवाही से नाराज वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *