बागेश्वर। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त से सेंट्रल आब्जर्वर को हटाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राजेश कुमार जो बागेश्वर उपचुनाव में चुनाव आयोग की ओर से सेंट्रल आब्जर्वर बनाए गए हैं। उनका आचरण संदेहास्पद तथा अत्यंत अशोभनीय है। वो एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। तो वहीं अधिकारियों पर भी इसके लिए अनुचित दवाब बना रहे हैं। साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के समान कार्य करते हुए, कांग्रेस प्रत्याशी को परोक्ष तथा अपरोक्ष लाभ पहुंचा रहे हैं।
मंत्री चंदनरामदास के निधन से खाली हुई सीट पर पांच सितबंर मंगलवार को उपचुनाव होने जा रहा है। लेकिन इस से ठीक पहले बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से सेंट्रल आब्जर्वर को हटाने की मांग की है।
यह पढ़ेंःRudrprayag: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो फरार