Rudrprayag: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो फरार – The Hill News

Rudrprayag: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, दो फरार

रुद्रप्रयाग।  मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने गांव के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस दल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन दोनों कि गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। बताया जा रहा है ग्राम प्रधान को बचाने के लिए राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा था। जिस वजह से घटना के एक सप्ताह बाद भी राजस्व पुलिस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। लेकिन रेगुलर पुलिस को केस स्थानांतरित होने के बाद दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *