देहरादून। भाजपा बागेश्वर सीट पर होने वाले उपचुनाव में फ्रंट फुट पर है। मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर उनके परिवार से किसी को प्रत्याशी बनाए जाने की बात चल रही थी, इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी रणजीत दास को ही भाजपा ज्वाइन करवा दी। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि चदन रामदास के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के रणजीत अब भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।
पढ़ेंःHimachal: हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 397 सड़कें बंद