रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर गुरुवार शाम पहाड़ी से भारी भूस्खलन से एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया था। मलबा निकालने का काम तेजी से शुरू हुआ, जिसके बाद वाहन निकाला गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है।
वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने एक मृतक के पास से मिले आईडी से पहचान कर ली। मृतक गुजरात का निवासी बताया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों की शिनाख्त जारी है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही थी। लेकिन हाईवे में मलबा होने के चलते हादसे की पुष्टि नहीं हुई थी। आज शुक्रवार शाम को मलबे में दबे वाहन को निकाला गया। पुलिस ने वाहन से पांच शव बरामद कर लिए हैं।वहीं, इस वजह से फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: शहीदों के गांव जायेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत