Uttarakhand: नरेंद्रनगर के तपोवन क्षेत्र में उफना नाला, कई वाहन मलबे में दबे

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में पानी और मलबे ने तबाही मचाई। नाले उफान पर आने से नरेंद्र नगर प्रखंड के तपोवन क्षेत्र में बीती देर शाम कई वाहन मलबे में दब गए। प्रशासन की ओर से आज यहां राहत कार्य किए जाएंगे। बुधवार को यहां चारों तरफ मलबे में फंसी गाड़ियां नजर आईं।

नरेंद्र नगर के पर्वतीय क्षेत्र में हुई वर्षा नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया। सड़क के किनारे खड़े छह चौपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन मलबे में दब गए। यह सभी वाहन खाली थे,जो पार्क किए गए थे। गाड़ियां मलबे में फंसी हुई है, जिसे निकाले के लिए आज काम किया जाएगा। गंगा तट पर स्थित होटल लेमन ट्री जाने वाले रास्ते में भी मलबा आ गया। जिस कारण यह मार्ग अवरुद्ध रहा। देर रात जेसीबी लगाकर रास्ता खोला गया। क्षेत्र की राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल ने बताया कि सभी क्षेत्र से मलबा हटाने और वाहनों को निकालने का काम शुरू किया जा रहा है। क्षेत्र में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: डबरकोट में पहाड़ से गिरा बस पर पत्थर एक महिला यात्री की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *