Dehradun: सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका – The Hill News

Dehradun: सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका

देहरादून। पुलिस को हाथीबड़कला क्षेत्र में स्थित सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *