US: अमेरिकी नौसेना की कमान महिला एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को – The Hill News

US: अमेरिकी नौसेना की कमान महिला एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शुक्रवार को एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी (Admiral Lisa Franchetti) को नौसेना का नेतृत्व सौंपने का फैसला लिया है। वह सेवा की कमान संभालने वाली और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ की सदस्य बनने वाली पहली महिला सैन्य अफसर बन जाएंगी।

पेंटागन के अधिकारियों को व्यापक रूप से उम्मीद थी कि नामांकन एडमिरल सैमुअल पापारो को मिलेगा, जो प्रशांत क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं और जिनके पास चीन से बढ़ती चुनौती से निपटने का अनुभव है। फिर भी, फ्रैंचेटी, जो वर्तमान में नौसेना के संचालन की उप प्रमुख हैं, उन उम्मीदवारों में से थी, जिनके बारे में माना जाता है कि वे इस पद के लिए दौड़ में थे।

यह पढ़ेंःUttarakhand: नागरिक सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने को बने पोर्टल- सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *