देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माहरा ने कहा कि भाजपा जनता की भावनाएं भड़काकर देश का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी शुक्रवार को जिला, महानगर और ब्लाक मुख्यालयों में भाजपा सरकारों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हनुमान चालीस का पाठ करेगी।
माहरा ने कहा कि भाजपा सरकारें केवल जनता को गुमराह कर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबों, श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के उत्पीड़न से ध्यान हटाना चाहती हैं। वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या में भाजपा से जुड़े रहे नेता की संलिप्तता सामने आई। प्रदेश में हत्या के विभिन्न प्रकरणों में भी सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। माहरा ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाडिय़ों के शोषण के आरोपों की जांच की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार धरना चल रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश में लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता, विधानसभा में भर्तियों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है।
यह पढ़ेंःchardham yatra : हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी कर रही 15 वेबसाइटें पकड़ी