Chardham : सीएम धामी पहुंचे गंगोत्री, कपाट खुलते ही करेंगे पूजा

देहरादून। चार धाम यात्रा में आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  गंगोत्री यमुनोत्री दोनों धामों में आज मौजूद रहेंगे।  सुबह खरसाली में मुख्यमंत्री पहुंचे और उसके बाद मुख्यमंत्री गंगोत्री के लिए रवाना हो गए।

गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।

यह पढ़ेंःchardham yatra : चारधाम यात्रा में सीमित यात्री संख्या हटाई, अब व्यवस्था बनाए रखना चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *