मास्को। चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू ने रविवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रूसी टीवी के मुताबिक दोनों देशों के बीच संबंध बहुत स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि रूस-चीन संबंध पहले ही एक नए युग में प्रवेश कर चुके हैं।
यह पढ़ेंःchina : चीन ने बदले सैन्य भर्ती के नियम, ताइवान पर हमले की तैयारी
ली ने कहा कि चीन के रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह मेरी पहली विदेश यात्रा है। मैंने विशेष रूप से इसके लिए रूस को चुना ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विशेष प्रकृति और रणनीतिक महत्व पर जोर दिया जा सके। बैठक में रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू भी शामिल हुए। पुतिन ने रूस और चीन के बीच सैन्य सहयोग का स्वागत किया। पुतिन ने कहा कि हम सैन्य विभागों के माध्यम से भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, नियमित रूप से उपयोगी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं और सैन्य-तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में सहयोग कर कर हैं। चीनी रक्षा मंत्री ली की रूस यात्रा 19 अप्रैल तक चलेगी। वहीं वाशिंगटन ने बीजिंग पर मास्को को हथियारों के निर्यात पर विचार करने का आरोप लगाया है हालांकि चीन ने ऐसे दावों से इनकार किया।