देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। 15 व 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज शुक्रवार को गढ़ी कैंट में डा भीमराव आंबेडकर की उस मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, जिसे बड़ा करने का उन्होंने राष्ट्रपति रहने के दौरान सुझाव दिया था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन भी किया गया है।
यह पढ़ेंःDehradun : पुलिस पर फायरिंग, एक पुलिस कर्मी घायल, तीन बदमाश फरार
इसकी जानकारी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कैंट बोर्ड के सीईओ को तत्काल मूर्ति का जीर्णोद्धार करने को कहा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ ने मूर्ति के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णोद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया। इसके बाद राज्यपाल ने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस मूर्ति के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया।