Dehradun : पुलिस पर फायरिंग, एक पुलिस कर्मी घायल, तीन बदमाश फरार – The Hill News

Dehradun : पुलिस पर फायरिंग, एक पुलिस कर्मी घायल, तीन बदमाश फरार

देहरादून में पुलभट्टा के पास कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हमले में पुलिस वाला बाल बाल बचा। प्रतिबंधित मांस से भरी दो कारों को रोकने पर कार सवारों ने पुलभट्टा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मामूली रूप घायल हो गया। जबकि एक अन्य बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सवार घायल हो गया।

यह पढ़ेंःbreaking news : त्यूणी में वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, तीन घायल

गुरुवार सुबह एनएच-74 पर शंकरफार्म के निकट पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने आगे पीछे चल रही वेगेनार और इको कर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन सवारों ने कार को गति देते हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सिपाही महेंद्र सिंह कार से बचने के प्रयास में मामूली रूप से चोटिल हो गया। अनियंत्रित कारो ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि उसका सवार घायल हो गया। पुलिस की सख्ती दिखाते हुए दोनों कारो को कब्जे में कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *