ISRO : गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान का सफल परीक्षण – The Hill News

ISRO : गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान का सफल परीक्षण

बेंगलुरु। इसरो ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत एल-110 जी इंजन का लंबी दूरी का परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी के इसरो प्रोपल्सन कांप्लैक्स में सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर है। इस परीक्षण के साथ इंजन के सभी परीक्षण पूरे हो गए हैं। मानव-रेटेड प्रक्षेपण यान (LVM3-G) दो एल110-जी विकास इंजन का उपयोग करता है। गगनयान के लिए एल 110 का डिजाइन और निर्माण लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर में किया गया।

यह भी पढ़ेंः indus water treaty: भारत ने भेजा नोटिस तो पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, वार्ता को तैयार

 

बता दें कि मिशन गगनयान को इसी साल मई में निर्धारित किया गया है। पहला परीक्षण रॉकेट मिशन, TV-D1 मई 2023 के लिए निर्धारित है, जिसके बाद 2024 की पहली तिमाही में दूसरा परीक्षण रॉकेट TV-D2 मिशन और गगनयान के प्रथम चालक दल रहित मिशन (LVM3-G1) आयोजित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *