ऋषिकेश। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने मलारी दौरे के बाद शुक्रवार देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस के छात्रों से बातचीत के अलावा इमरजेंसी और ट्रामा में भर्ती मरीजों का हाल जाना। शनिवार की सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़ेंःBreaking news : कोच नरेंद्र शाह पर आरोप- आगे बढ़ना है तो पदाधिकारियों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करना होगा
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया शुक्रवार की देर रात गढ़वाल मंडल के भ्रमण के पश्चात सड़क मार्ग के जरिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। अतिथि गृह में कुछ पल ठहरने के बाद वह रात में ही एम्स के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने आधी रात को ही एम्स ऋषिकेश का दौरा किया। उन्होंने इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर में मरीजों से हाल जाना। उन्होंने देर रात तक सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आधी रात में हॉस्टल मेस में एम्स ऋषिकेश के एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ की चाय पर चर्चा।