Special : कौन है भगौड़े स्वयंभू धर्मगुरू नित्यानंद के देश कैलासा की संयुक्त राष्ट्र में मौजूद रही प्रतिनिधि विजयप्रिया नित्यानंद?

खबरें सुने

नई दिल्ली। भगौड़े स्वयंभू धर्मगुरू नित्यानंद के तथाकथित देश ‘संयुक्त राज्य कैलासा (USK)’ की प्रतिनिधि विजयप्रिया नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में लेकर भारत को आश्चर्यचकित हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सभी सदस्य महिलाएं थीं। नित्यानंद ने प्रतिनिधिमंडल की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर सनसनी फैला दी थी। विजयप्रिया नित्यानंद संयुक्त राष्ट्र में ‘कैलासा’ की पहली भागीदारी का चेहरा बन गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकार समिति की आयोजित चर्चा के दौरान में विजयप्रिया ने नित्यानंद के लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप था कि हिंदू धर्म की प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए नित्यानंद का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें उनके जन्म के देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह पढ़ेंःhill news special: आयुर्वेद के पास है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज ! जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?

साड़ी एवं पगड़ी पहने और गहनों से लदी इस महिला विजयप्रिया  ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में “संयुक्त राज्य कैलासा की स्थायी राजदूत” के रूप में अपना परिचय दिया। उसके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वह वाशिंगटन में रहती हैं। उनकी तस्वीरों में दाहिने हाथ पर नित्यानंद का बड़ा टैटू देखा गया। उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह मैनिटोबा विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी की बीएससी ऑनर्स है। उसे चार भाषाओं अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी और क्रियोल और पिजिन की जानकारी हैं।

‘कैलासा’ की वेबसाइट भी है, जिसमें यह जिक्र है कि विजयप्रिया नित्यानंद अपने देश की तरफ से संगठनों से समझौते करती हैं। ‘कैलासा’ की वेबसाइट पर यह भी दावा किया गया है कि 150 देशों में उनके दूतावास और गैर-सरकारी संगठन हैं। संयुक्त राष्ट्र में उसके बयान पर भारत सरकार ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह पढ़ेंthe hillnews special: खीरे से बना डिटॉक्स ड्रिंक वेट लॉस में करेगा मदद

 

कहां है कैलासा

बलात्कार सहित कई आरोपों में नित्यानंद ने कई वर्ष पहले भारत छोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार उसने 2019 में इक्वाडोर के तट पर एक द्वीप पर ‘कैलासा’ की स्थापना की। देश का नाम हिमालय में भगवान शिव के निवास के नाम पर रखा गया है। इक्वाडोर ने उस समय इससे इनकार किया था कि नित्यानंद उनके देश में है। उनके उपदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर जारी किए जाते हैं। स्वयंभू धर्मगुरु 2019 के बाद से सार्वजनिक रूप से कभी दिखाई नहीं दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *