देहरादून। उत्तराखंड में उच्च पर्वतीय चोटियों में भारी हिमपात के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। केदारनाथ समेत कई चोटियों पर हिमपात हुआ है। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 20 नवंबर के बाद दोबारा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश की तरफ रुख कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः- breaking news: धामी मंत्रिमंडल का फैसला हल्द्वानी शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट
मौसम बदलने से पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर चल रही है। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव से लोग पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। लोग ठंड से बचने को अंगीठी और अलाव जलाकर अपना बचाव करे। सर्द हवाओं से ऊंचे इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान में आसमान साफ बना रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। फिलहाल तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- breaking news: अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं- मुख्यमंत्री धामी
यह भी पढ़ेंः- कांग्रेस का सूरतेहालः प्रीतम सिंह करेंगे 21 सचिवालय कूच, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा बोले मुझे बताया नहीं