मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय समिति की बैठक में निर्देश दिए कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा, सैन्य धाम भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इसके लिए अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तराखंड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसकी भी पूरी कार्य योजना बनाई जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए किशहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाए। शहीद सम्मान यात्रा अक्टूबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित है। यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जाएगा।